फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक या दो किलोवाट के कनेक्शन पर चला रहे एसी... आठ हजार उपभोक्ताओं का बढ़ेगा भार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शहरी क्षेत्र में एक या दो किलोवाट के बिजली कनेक्शन पर घरों में एयर कंडीशनर चलाने वाले आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली विभाग ने चिह्नित किया है। इस सभी उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भार बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूरज की तपिश बढ़ते ही शहर के अधिकांश ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। इसके चलते आए दिन लाइनलॉस और फाल्ट की समस्याएं शुरू हो गई है। शिकायतें मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने दस टीमें गठित कर डोर टू डोर जांच कराई है। वहीं, कई घरों में दो और तीन एयर कंडीशनर के साथ ही कई कूलर भी लगे हुए हैं। ऐसे आठ हजार घरों को चिह्नित कर सूची तैयार की गई है। इन सभी का भार बढ़ाया जाएगा। अधिशासी अभियंता रेनू वर्मा ने बताया कि आठ हजार उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इन सभी का भार बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें