संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के जैन मंदिरों में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का प्रथम समाधि दिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया। प्राचीन तीर्थ श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र करगुवां जी में विनयांजलि सभा का आयोजन हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि महासंत विद्यासागर महाराज ने समूचे मानवता के कल्याण के साथ-साथ जीव दया का विशेष संदेश दिया।
इस अवसर पर करगुवां मंत्री शिरोमणि जैन, भागचंद्र जैन, राजीव जैन, कुलदीप जैन, प्रीति जैन, श्वेता जैन, कल्पना जैन, केसी जैन आदि मौजूद रहे। संचालन पंचायत महामंत्री कमल जैन ने किया।
इधर, राजगढ़ स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं आचार्य विद्यासागर का सामूहिक पूजन एवं आरती की गई। उनके चित्र का अनावरण कर एवं दीप प्रज्वलित कर मंगलाचरण किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन नवीन जैन ने एवं आभार रवि जैन ने व्यक्त किया। केके जैन, वीरेंद्र जैन, मनीष जैन, डाॅ. जितेंद्र जैन, अनीता जैन, सोनल जैन, अंजलि जैन, आराधना जैन, अजय जैन आदि मौजूद रहे।
इधर, कटरा मोहल्ला स्थित अतिशयकारी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर का प्रथम समाधि दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। मुनि विलोक सागर महाराज ने प्रवचन दिए। श्रीजी का महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य शरद जैन, शांतिधारा करने का सौभाग्य ब्रह्मचारी संजय एवं कमलेश जैन को प्राप्त हुआ। जैन समाज की महिला मंडल ने अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर रमेश चंद्र जैन, हुकुमचंद्र जैन, दिनेश जैन, सरोज जैन, स्वाति जैन, इंद्रा जैन, सुधा सर्राफ, सविता जैन, नेहा जैन आदि मौजूद रहीं। संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार अखिल जैन, अमित जैन ने व्यक्त किया।
वहीं, शाम को मंदिर में श्री पंच परमेष्ठी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की परीक्षा हुई, जिसमें 114 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संयोजक सिंघई नवीन बाबू जैन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, विकास जैन आदि मौजूद रहे।
इधर, पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीनदयाल नगर में अभिषेक, शांति धारा एवं आचार्यश्री का पूजन हुआ। सर्वसम्मति से तय किया गया कि मंदिर में प्रथम तल पर आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रतिष्ठित चरण स्थापित किए जाएंगे। आचार्यश्री के प्रतिष्ठित चरण लेने के लिए दीनदयाल नगर दिगंबर जैन पंचायत समिति का नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सिद्ध क्षेत्र आचार्यश्री की समाधि स्थल डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, महामंत्री ऋषभ कुमार जैन, सीपी जैन, जितेंद्र जैन, जेके जैन, कल्पना जैन, अनीता जैन, सरिता जैन, सेजल जैन आदि हैं।