झांसी। थाना चिरगांव के ग्राम सुल्तानपुरा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर पुजारी के बेटे पर मंदिर की बेचने का आरोप लगाया। प्रधान राजकुमारी ने बताया कि उनके गांव में प्राचीन रामजानकी मंदिर है। सन् 1938 में एक जमींदार ने पांच एकड़ भूमि मंदिर के नाम कर दी थी। इस मंदिर की पूजा पुजारी नारायण दास करते थे। उनकी मौत के बाद पुजारी के बेटे ने लगभग दो बीघा जमीन बेच दी। इसके अलावा मंदिर की मूर्तियों को बेचने का आरोप लगाए। ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन वापस दिलाने की मांग डीएम से की। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, धीरज, मानवेंद्र, चंद्रभान, मनोज कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद