फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्टेशन पर 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप, चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा

Wed, 05 Jul 2023 12:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुधवार सुबह लड़की स्टेशन पर भटकती हुई मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इस पर डिप्टी एसएस ने सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर 13 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर एक से दो की ओर जाने वाले ब्रिज पर बीती रात वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


सुबह लड़की स्टेशन पर भटकती हुई मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इस पर डिप्टी एसएस ने सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि लड़की के साथ उसका छह साल का भाई भी था और दोनों स्टेशन पर भटक रहे थे। लड़की उन्नाव जिले की बताई जा रही है। जीआरपी सीओ नईम मंसूरी ने बताया कि लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें