फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा पुजारी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिर में सूजा ठोककर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव थाना इलाके में हुई पुजारी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में हर महीने आने वाले 80-90 हजार रुपये के चढ़ावे को लेकर आरोपी ने पुजारी को मौत के घाट उतारा था। आरोपी ने पुजारी के सिर में सूजा ठोककर उसकी बेरहमी से हत्या की थी।
चिरगांव थाना इलाके के ग्राम बरल निवासी मंगल बाबा (55) पिछले तकरीबन पच्चीस सालों से कुचबंदिया बाबा मंदिर में बतौर पुजारी पूजा-पाठ करते आ रहे थे। बुधवार की तड़के उनका शव रक्तरंजित अवस्था में मंदिर से तकरीबन पचास मीटर की दूरी पर हाईवे के पास पड़ा मिला था। उसके चेहरे पर सूजा ठोककर बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही मेहरबान अहिरवार और उसके भाई भुमानी पर हत्या का संदेह जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भुमानी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि भुवानी ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई मेहरबान और मंगल बाबा के बीच मंदिर पर आने वाली चढ़ावे की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। मंगल चढ़ावे के सारे पैसे रख लेता था। दो जुलाई की रात वह मंदिर गया तो मंगल बाबा लेटा था। भुवानी ने उससे कहा कि वह चढ़ावे के पैसे भाई मेहरबान के साथ क्यों नहीं बांटता, इस पर बाबा गुस्सा हो गया था और उसने मंदिर से भाग जाने को कहा। भुवानी ने बताया कि इसी बात पर उसने मंदिर के पास पड़े सूजे से कई बार मंगल बाबा के चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि मामले की विवेचना चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय कर रहे हैं। मेहरबान की भूमिका अभी तक नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
00000000
आपराधिक प्रवृत्ति का है भुमानी
कुचबंदिया बाबा मंदिर के पुजारी मंगल बाबा की हत्या के आरोप में पकड़ा गया भुमानी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर साल 2009 से लेकर अब तक मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

00000000
क्षेत्र की आस्था का केंद्र है मंदिर
कुचबंदिया बाबा का मंदिर चिरगांव क्षेत्र में आस्था का बड़ा केंद्र है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों में होने वाले हर शुभ काम के पहले लोग इस मंदिर में आकर पूजा करते हैं। क्षेत्र से आने-जाने वाली बरात भी मंदिर पर रुकने के बाद ही आगे बढ़ती है। मंदिर में हर महीने लगभग 80-90 हजार का चढ़ावा आता था। मंगल बाबा पिछले पच्चीस सालों से मंदिर का सेवादार था। लेकिन, पिछले दो-तीन सालों से मेहरबान भी मंदिर के काम में हस्तक्षेप करने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें