फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाबालिग छात्रा को अगवा करके दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रकसा थाने में पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी l
विज्ञापन
झांसी। पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा (16) से दुष्कर्म करने के आरोपी सुवेंद्र पाल को रक्सा थाना पुलिस ने शुक्रवार देर-रात सारमऊ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी सुवेंद्र पाल ने रक्सा थाना इलाका निवासी किशोरी को कुछ दिनों पहले कोचिंग से पढ़कर लौटते समय कार से अगवा कर ले गया था। किशोरी को लेकर वह ओरछा के एक होटल लेकर गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो एवं फोटो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर किशोरी ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन, परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने उनको पूरी बात बताई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। सुराग मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें