फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: इकलौते बेटे की हत्या के आरोपी की अस्पताल में मौत, नौ साल पहले गया था जेल

Fri, 18 Sep 2026 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीटर हेनरी फ्रांसिस काफी समय से बीमार चल रहा था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पीटर हेनरी फ्रांसिस की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं में पढ़ने वाले अपने इकलौते बेटे की हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद पीटर हेनरी फ्रांसिस (54) की बुधवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद देर-शाम परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


पीटर सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ले में राधा-कृष्ण स्कूल के पास रहता था। जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाता था। उसके भाई पॉल हेनरी ने बताया कि वर्ष 2017 में नशे की हालत में पीटर का पत्नी जरीना से विवाद हो गया। पीटर पर आरोप था कि नशे की हालत में उसने चाकू से अपने इकलौते बेटे एनोल पीटर पर हमला कर दिया। इसमें एनोल की मौत हो गई थी। पत्नी की तहरीर पर पीटर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया। वर्ष 2019-20 में जमानत मिलने पर पीटर जेल से बाहर आ गया। कुछ महीने बाद हादसे में वह घायल हो गया। इस वजह से कोर्ट की तारीख में नहीं पहुंच सका। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। तीन साल पहले दोबारा उसे जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीटर कुछ समय से बीमार चल रहा था। बुधवार को हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत बेटी ग्रेसिस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें