फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिजियोथेरेपिस्ट को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में हुई फिजियोथेरेपिस्ट की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की बहन के आरोप पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन, बाद में हुई पड़ताल में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पाया। इसी में पत्नी की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन की एकता विहार कॉलोनी में किराये की एक बिल्डिंग में श्यामसुंदर फिजियोथेरेपी सेंटर चलाते थे। इसके पीछे वह अपनी पत्नी कामना और बेटी के साथ रहते थे। 18 जनवरी की रात थेरेपी सेंटर में लगी आग से श्यामसुंदर की मौत हो गई थी। मृतक की बहन नई सैनिक कॉलोनी हंसारी निवासी रानी कृष्णा ने अपनी भाभी व एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की पड़ताल की। सीओ सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का पाया गया, जिसके आधार महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें