फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय/झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि, घटना में शामिल पिता व पुत्र पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना गुरसराय के दखनेश्वर गांव में खेत पर पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कृष्णकांत पटेल पर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया था। इस मामले में गुरसराय थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान विजय करन की तहरीर पर कृपाराम व उसके दोनाें पुत्र राजपाल व लालसिंह पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। एसपी देहात राहुल मिठास ने गुरसराय थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे कृपाराम व लाल सिंह की तलाश कर रही है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें