झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर एक अधिकारी पर रेलकर्मियोें को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
महामंत्री महेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि उक्त अधिकारी ने चार माह के कार्यकाल के दौरान जिन रेलकर्मियों पर कार्रवाई की है, उन सभी मामलों मेें जांच कर्राई जाए, ताकि सत्य सामने आ सके। यदि तानाशाही रवैये को नहीं रोका गया तो कर्मचारियों में भय व आक्रोश का माहौल पैदा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ व अनुभवी कर्मचारियों को उपेेक्षित कर झांसी मुख्यालय से बाहर पदस्थ किया जा रहा है।