फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। घाटकोटरा निवासी वर्षा देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके जरिये बताया कि उन्होंने 5 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि गांधीगंज स्थित बैंक शाखा में बैंक कर्मचारी ने उन्हें एक बिचौलिये से मिलवाया। पीड़िता के खाते में 5 लाख रुपये में से केवल 2 लाख 97 हजार रुपये ही पहुंचे। बची राशि के लिए बिचौलिये ने उनसे 70 हजार रुपये नकद और 3 हजार रुपये ऑनलाइन, कुल 73 हजार रुपये वसूले। आठ महीने से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। वर्षा देवी ने बैंक अधिकारियों से जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में स्टेट बैंक के फील्ड ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें