चिरगांव। गल्ला मंडी में धान की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सीजन के पहले दिन धान किस्म 1509 की करीब 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी पहुंचीं। मंडी में धान 1509 के भाव 3500 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। उत्साहित किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे और बोली के बाद उन्हें उपज का भाव मिला। किसानों के अनुसार इस बार धान की फसल की लागत अधिक रही है। ऐसे में उन्हें अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। इस बार बारिश अधिक होने के कारण धान की पैदावार अधिक हुई है।इसलिए आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि खेतों में धान की कटाई का काम जारी है। संवाद