फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएमएचओ कार्यालय के अकाउंटेंट से दिनदहाड़े मारपीट

Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। सरकारी कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट अजय गुप्ता के साथ दिनदहाड़े मारपीट की गई। अजय गुप्ता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय अकाउंटेंट अजय गुप्ता पर चुनगर फाटक निवासी नरेंद्र साहू ने हमला किया। यह घटना सीएमएचओ कार्यालय के पास हुई। एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोपी नरेंद्र साहू के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें