फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टहरौली में किसान के साथ लेखपाल ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम बोले, मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टहरौली तहसील में एक किसान के साथ लेखपाल द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। किसान का आरोप है कि वह खसरा बनवाने के लिए लेखपाल के पास गया था। इसके एवज में उससे पांच हजार रुपये मांगे गए थे। न देने पर गुस्साए लेखपाल और उसके साथी ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं, उप जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ग्राम भड़ोखर निवासी किसान नवल किशोर पटेल ने आरोप लगाया कि मसूर की फसल बेचने के लिए वह शुक्रवार को तहसील गया था। उसे जमीन का खसरा भी बनवाना था। इस पर वह क्षेत्र के लेखपाल के पास गया। खसरा बनाने के एवज में लेखपाल ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। उसने यह रकम देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए लेखपाल और उसके साथी ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। किसान ने बताया कि घटना शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे की है। घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव कराया। किसान की ओर से इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। टहरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टहरौली के उप जिलाधिकारी अबुल कलाम ने बताया कि वह शाम को झांसी चुनाव संबंधी में मीटिंग में आए हुए थे। हालांकि, मामला उनके संज्ञान में आया है। घटना तहसील परिसर से बाहर की बताई जा रही है। पता चला कि काश्तकार ने नशे की हालत में लेखपाल से गाली-गलौज की थी। शनिवार को इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें