फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक के नाम पर खोला खाता, रकम मंगाकर 18 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम का मामला आया सामने, पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। क्षेत्र में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। जिसमें कस्बा के युवक के नाम पर फरवरी में एक बैंक में करंट खाता खुलवाकर चार माह के अंदर करीब 18 लाख रुपये की रकम का लेनदेन किया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब संबंधित बैंक के कर्मचारी युवक के घर पहुंचे और पूछताछ की। युवक व उसके परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

मोंठ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक एक दुकान पर मजदूरी करता है। बताया गया कि कुछ समय पहले कुछ लोगों ने उसे बैंक में खाता खुलवाने के लिए राजी किया। उन्होंने उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एक निजी बैंक में करंट खाता खुलवाया। युवक को यह कहकर बहलाया गया कि खाता एक कंपनी के नाम पर खुलेगा और उसे हर महीने कुछ पैसे मजदूरी के तौर पर मिलेंगे। फरवरी में खाता खोला गया कुछ ही महीनों में खाते में करीब 18 लाख रुपये का लेनदेन हुआ और सारा पैसा अलग-अलग तरीकों से निकाल लिया गया। रुपये गलत तरीके से खाते में आने की शिकायत हुई तो साइबर क्राइम ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी। जब बैंक को खाते की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ तो कर्मचारी युवक के पते पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि युवक न तो किसी कंपनी का मालिक है और न ही उसे खाते में हुई रकम की कोई जानकारी है। बैंक द्वारा पूछताछ के बाद युवक ने तत्काल पुलिस से शिकायत की है। युवक के परिजन इतनी बड़ी रकम की सुनकर सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें