झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट डॉ. वृंदावन लाल वर्मा प्रतियोगिता में सरवरिया क्रिकेटर्स बनाम एक्सीलेंट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें एक्सीलेंट अकादमी ने पांच विकेट से मैच जीता। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अवनीश सचान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर सरवरिया टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए सरवरिया की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में छह विकेट पर 266 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें विवेक तिवारी ने 128, आशुतोष तिवारी ने 30 व विजय गुप्ता ने 21 रन बनाए। एक्सीलेंट अकादमी की ओर से अवतार सिंह ने दो, अभिमन्यु और श्रीकांत वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सीलेंट अकादमी के अमरदीप सलूजा ने 36, कप्तान अवनीश सचान ने 147 और धीरेंद्र कुशवाहा ने 35 रन बनाए। सरवरिया अकादमी की ओर से जेड अली ने दो, विनय यादव, सुमित कुलकर्णी व जीतेंद्र यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैच में मोहम्मद शाहिद और जीतेंद्र बघेल ने अंपायर की भूमिका अदा की। स्टोरर पीयूष नामदेव एवं मैच के आर्ब्जवर सतीश चंद रहे। इस मौके पर मदन मोहन मिश्रा, रवि शंकर चौबे, अजय मिश्रा, नवीन मल्होत्रा, विवेक कारिंदी, सल्लान शर्मा, राजीव मल्होत्रा एवं अनुराग पंजवानी मौजूद रहे।