फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 22 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एरच (झांसी)। अमरौख से कुरैठा लौट रहा बारातियों से भरा एक ट्रैक्टर ग्राम अहरोरा के पास पलट गया। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



मंगलवार को ग्राम कुरैठा निवासी परशुराम पाल के पुत्र देवेंद्र की शादी थी। उसकी बारात कुरैठा से पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौख आई हुई थी। बुधवार को सभी बाराती बस व अन्य साधनों से वापस आ गए थे। आधा दर्जन लोग  सामान को लेकर बुधवार रात एक ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे।


रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर जैसे ही ग्राम अहरौरा के निकट बने एक नाले से गुजरा तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रैक्टर में दो ट्राली जुड़ी थीं, जो पलट गईं। हादसे में ट्रैक्टर सवार बाराती रामसहाय (65) पुत्र सुम्मेर पाल निवासी सोमई थाना एट, जिला जालौन की ट्राली के नीचे दब कर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में थाना पूंछ के ग्राम अमरौख निवासी करन सिंह, प्रीतम, कुरैठा निवासी जमुना दास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष हफीजुर्रहमान ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतक के पुत्र भगवानदास ने मामले की तहरीर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें