बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
झांसी से बरेली में लगे उर्स मेले में जा रहे कार सवार अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कार सवार मासूम समेत पांच से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस इटावा के सैफई ले गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, झांसी के उनाव गेट निवासी साबिर अली (48) के साथ मोहम्मद जमाल (50), मोहम्मद फिरोज (45), शकीला बानो (62), रिहाना (45) व ताहिरा बानो (8) कार से शनिवार सुबह बरेली में लगे उर्स मेले में जाने के लिए निकले थे। कार अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंची, आगे जा रहे ट्रक में कार घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की टीम व थाना पुलिस पांचों घायलों को सैफई ले गए। वहां डॉक्टर मोहम्मद जमाल व शकीला बानो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान रिहाना बानो की भी मौत हो गई है। सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल लोगों का सैफई में उपचार चल रहा है।