फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर से ओरछा दर्शन करने जा रहे एक दंपति को भगवंतपुरा के पास तेज रफ़्तार भाग रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पाकर ग्वालियर से परिजन भी झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित न्यू कांच मिल निवासी अखिलेश शुक्ला अपनी पत्नी साक्षी दीक्षित के साथ बुधवार सुबह बाइक से ओरछा रामराजा सरकार के दर्शन के लिए रवाना हुए। झांसी पहुंचकर अभी दोनाें भगवंतपुरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले साक्षी की मौत हो गई। जबकि, पति को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
तीन दिन में चौथी घटना
मऊरानीपुर मार्ग स्थित भगवंतपुरा पर प्रतिदिन हादसे हो रहेे हैं। इस मार्ग पर तीन दिन में यह चौथी घटना है। यहां चार पहिया वाहन वाले तीव्र गति से वाहन लेकर भागते हैं, इससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को भी दंपति को टक्कर मारने वाला चालक तेज रफ्तार में ट्रक लेकर भाग रहा था। जल्दबाजी में ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन

जहर खाकर दी जान
झांसी। तालबेहट में रहने वाले एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
तालबेहट के राधापुर गांव निवासी गोकुल प्रसाद (50) का कुछ दिन पहले पड़ोसी से विवाद हो गया था। पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई थी। आरोप है कि थाने से छूटकर आने के बाद कल गोकुल ने घर आकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
खेत पर किसान की हालत बिगड़ी, मौत
झांसी। मंगलवार को थाना मोंठ क्षेत्र स्थित गोपुरा गांव निवासी रमेश (45) खेत पर काम करते समय अचेत हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें