फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौली में बेसमेंट के लिए खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान ढहा

विज्ञापन
बिजौली में बेसमेंट की खुदाई के कारण ढह गया शोरूम।
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर बेसमेंट (भूतल) की खुदाई की दौरान एक व्यक्ति का दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में लाखों रुपये का फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। पास के दो और मकानों में दरार आ गई। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो सका। पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर प्रेमनगर थाने में दी है। जेडीए भी मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

बबीना मार्ग पर स्थित बिजौली मुख्य मार्ग पर राहत अली का दो मंजिला मकान है। वे मकान के नीचे वाले हिस्से में फर्नीचर का काम करते हैं और ऊपरी हिस्से में चार बच्चों व पत्नी के साथ रहते हैं। उनके मकान के बगल में पूर्व पार्षद का खाली प्लाट है। वे अपने प्लाट पर बेसमेंट का निर्माण कर रहे हैं। बेसमेंट बनने का राहत विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि ऐसा करने से उनके मकान की दीवार ढह जाएगी। लेकिन बात पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार की दोपहर प्लाट पर जेसीबी मशीन से खुदाई चल रही थी, तभी उनका दो मंजिला मकान धराशाई हो गया। गनीमत रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना के कारण पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र राजपूत व धर्मेंद्र पाठक के मकान में भी दरार आ गई। पुलिस ने उनका घर भी खाली करा दिया है। सूचना पर पहुंची जेडीए की टीम ने भी मौके का जायजा लिया। इस मामले में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही मौके पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें