फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे गरौठा बिधायक। - फोटो : MOTH
विज्ञापन
मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम परगहना के पास बृहस्पतिवार को रात को साढ़े आठ बजे के करीब बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। तीनों सड़क के किनारे पड़े थे। इसके जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने देखने के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला। उस पर दतिया जिले के थाना गोदन क्षेत्र के ग्राम मेथाना निवासी भरत सिंह दोहरे लिखा। इस पर पुलिस ने गांव में जानकारी की तो पता चला कि वह दर्शन करने की बात घर से कहकर निकले थे। वहां से वह पारीछा के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी यह जानकारी नहीं हुई है कि उनके साथ महिला और दूसरा आदमी कैन है। घरवालों को जानकारी मिलते ही वह भी मोंठ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

एक बाइक भरत सिंह दोहरे (36) समेत एक महिला और पुुरुष बैठे थे। तीनों बाइक से जा रहे थे। रात को साढ़े आठ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम परगहना के बंबा के पास झांसी से उरई की ओर जाने वाले साइड पर वाहन की टक्कर से महिला समेत तीन बाइक सवार पड़े हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को अस्पताल ले कर गई। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसके गांव और नाम का पता चला। इस पर पुलिस ने उसके परिवारवालों से संपर्क किया। भरत के छोटे भाई दिलीप ने बताया कि वह पारीछा में किसी मंदिर में दर्शन की बात कहकर घर से निकले थे। वह घर से अकेले ही गए थे। उनके साथ महिला और पुरुष कौन है। इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही वह भी मोंठ के लिए चल दिया है। उसका कहना है कि भरत किसानी करता था। कोतवाल भीसेन पोनिया का कहना है कि महिला और एक पुरुष के बारे में भी जानकारी की जा रही है। महिला की उम्र 40 और पुरुष की पचास बताई जा रही है। शवों को अभी अस्पताल में ही रखा दिया गया है। परिजन के पहुंचने के बाद उनसे शिनाख्त कराई जाएगी। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने भी साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर रात सीओ डी प्रदीप कुमार ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें