Accident a bike rider dead and two injurd
झांसी। मंगलवार की शाम शिवपुरी राजमार्ग पर मध्य प्रदेश के दिनारा के पास बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससेे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों युवतियों की हालत नाजुक होने पर इलाज किया जा रहा है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश के खनियाधाना निवासी गोविंद सिंह (60), रूपाली (26) व ज्योति (20) के साथ बाइक पर सवार होकर दतिया गए थे। देर शाम तीनों बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर दिनारा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए मेेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान गोविंद सिंह की मौत हो गई। जबकि, रूपाली व ज्योति की हालत नाजुक देखते हुए भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।