फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस और बरेली जाएंगी एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रोडवेज जल्द ही बनारस और बरेली के लिए एसी बसें चलाने जा रहा है। अभी तक बरेली के लिए सीधी कोई बस नहीं चलती है। जबकि बनारस के लिए एक सामान्य बस चल रही है। रोडवेज का मानना है, कि संबंधित रूटों पर यात्रियों की अच्छी संख्या उसे प्राप्त होगी।
विज्ञापन

रोडवेज के झांसी परिक्षेत्र द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के अलावा प्रदेश के कानपुर, लखनऊ सहित कई अन्य प्रमुख महानगरों को बस चलायी जा रही है। हालांकि बरेली सहित कई ऐसे भी प्रमुख शहर हैं, जिनमें सीधी बस झांसी से नहीं चलती है। जबकि यात्रियों की संख्या अच्छी खासी है। विभागीय जानकारी के अनुसार मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है । बरेली के लिए बस कानपुर होकर जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा के अनुसार बरेली व बनारस के लिए एसी बस चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
वाई फाई सुविधा पड़ी हुई है बंद
रोडवेज के बस स्टैंड पर वाई फाई सुविधा लगभग बंद हो चुकी है। महानगर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर वाई फाई सुविधा यात्रियों को प्राप्त है, लेकिन वह पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है, कि यात्रियों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं आती है, कि वह खराब पड़ा हुआ है। इसके साथ ही, वाई फाई सुविधा बंद करने के भी मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन

सात एकड़ जमीन पर बनेगा बस स्टैंड
कोछाभांवर की सात एकड़ जमीन पर रोडवेज अपना बस स्टैंड बनाएगा। इसके लिए पिछले दिनों लखनऊ में उच्च स्तर पर हुई अधिकारियों की बैठक में जो अवरोध आ रहे थे। वह दूर कर लिए गए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार यह बस स्टैंड पीपीपी मॉडल के तहत बनाया जाएगा। इस संबंध में योजना बनाई जा रही है। वहीं निर्णय मार्च के पहले सप्ताह तक ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें