फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी ने किया यात्रियों को परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भीषण गर्मी से हर दिन ट्रेनों के एसी फेल हो रहे हैं। मंगलवार को लखनऊ से झांसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सी-1 कोच के एसी ने ट्रेन के लखनऊ से चलने के बाद काम करना बंद कर दिया, जिससे कोच में सवार यात्री गर्मी में परेशान हो गए। यात्रियों ने रेलवे से शिकायत कीं, लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का एसी कम कूलिंग कर रहा था, जो कुछ समय बाद ही ठीक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन


बिजली न आने से जिला अस्पताल में गड़बड़ाई सीटी स्कैन सेवा
झांसी। जिला अस्पताल में दी जा रही सीटी स्कैन सेवा बीते दिनों अस्पताल में लगी आग के कारण पटरी से उतरी तो दोबारा पटरी पर नहीं आ पा रही है। मंगलवार को भी अस्पताल में बिजली नहीं आने से मरीजों को वापस लौटना पड़ा। कुछ देर के लिए जनरेटर से मशीन चलाई गई लेकिन, सीटी स्कैन रूम का एसी नहीं चल पाने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका। मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था बाधित हुई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें