फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागपुर में होने वाले 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर लांच किया गया। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार अधिवेशन में सीमित सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि हर इकाइयों में इसके सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी, जहां सैकड़ों छात्र अधिवेशन में अपनी वर्चुअल उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके साथ ही शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बलिदान दिवस पर अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल व ठाकुर रोशन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने कहा कि जिस स्वतंत्र भारत में आज हम सांस ले रहे हैं, उसके लिए कई क्रांतिकारियों ने अपना जीवन बलिदान किया है। आज का दिन ऐसे शहीदों को नमन करने का है। इस दौरान डॉ. रेखा पांडे, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, अमन विश्वकर्मा, आशुतोष मिश्रा, अति उत्तम पटेल, समृद्ध प्रताप सिंह, कौशल त्रिपाठी, उदय प्रताप, हिमांशु पाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रतीक द्विवेदी, राम विशाल राजपूत, शिवा महाराज, अभिषेक परिहार, प्रियंका उपाध्याय, हरीश नगाइच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें