फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने की प्रमोशन के बजाए मूल्यांकन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने के खिलाफ है। महानगर मंत्री जया श्रीवास्तव ने कहा कि अगर बिना परीक्षा के विद्यार्थी को प्रमोट किया जाता है तो उसके आने वाले भविष्य में रोजगार को लेकर समस्याएं आ सकती हैं। एबीवीपी इसके लिए देश भर में अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जिसने पूरी लगन के साथ पढ़ाई की है और उसकी डिग्री पर सामूहिक प्रोन्नति लिख दिया जाए तो यह उसके साथ अन्याय होगा। सामूहिक प्रोन्नति से प्राप्त डिग्री जीवन में हीन भावना ला सकती है। तात्कालिक सुख के चक्कर में आने वाले भविष्य को संकट में नहीं डाला जा सकता। किसी छात्र की अगर पिछले वर्ष की परीक्षा सही नहीं हुई है तो वह इस वर्ष मेहनत कर अच्छे नंबर लाकर अपने अंकों में सुधार कर सकता है। कैंपस प्लेसमेंट में भी इंटरव्यू की अपेक्षा अंकों का महत्व अधिक होता है। विद्यार्थियों का पढ़ने का स्वभाव बना रहे, इसलिए परीक्षा या फिर मूल्यांकन किसी न किसी तरीके से अवश्य होना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करता है कि छात्र प्रमोशन से नहीं मेहनत से आगे बढ़ना चाहते हैं। प्रमोशन उनके स्वाभिमान पर चोट पहुंचाएगा। अगर कोरोना में सभी लोग संघर्ष कर रहे हैं तो विद्यार्थी भी संघर्ष करके प्रमोशन का दाग अपने कॅरियर पर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें