अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने कहा कि एबीवीपी का कार्यकर्ता अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए जीता है। समाज को जोड़कर राष्ट्र को प्रथम रखकर शिक्षण संस्थानों में कार्य करता है। परिषद कौशल विकास का केंद्र है।
डॉ. दीपक त्रिपाठी ने कहा कि आज परिषद गांव चलो अभियान को वृहद स्तर पर चला रहा है। ताकि, शहरी लोगों को फिर गांव की ओर ले जाकर उनके अंदर संस्कार, अपनत्व, पर्यावरण प्रेमी और नैतिक मूल्यों का निर्माण किया जा सके। डॉ. रश्मि सेंगर ने कहा कि अब छात्राओं को आगे आकर गांव-गांव जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना होगा। विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि एबीवीपी जो भी आंदोलन करता है, वो एक विश्व व्यापी समस्या के समाधान को केंद्र में रखकर करता है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रसकेंद्र गौतम ने कहा कि 11 से 20 जून तक सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर वहां के परिवेश, खानपान, भौगोलिक स्थिति और दिनचर्या को एक रात्रि विश्राम कर जानना होगा। कार्यक्रम में सुयश शुक्ला, शुभम विद्यार्थी, प्रतिमा परमार, डॉ. संतोष रानी, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, अरुणा गुप्ता, हर्ष जैन, रितिक यादव, निशांत कुशवाहा मौजूद रहे।