फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय योजना से संवरेगा गरीब विद्यार्थियों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने वाले छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से ऑनलाइन अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में हुए शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को योजना के बारे में बताया। अब तक योजना के तहत मंडल के 11 हजार छात्र पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि मंडल में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क साक्षात्कार प्रशिक्षण, ऑन लाइन प्रशिक्षण और सलाह प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा को धार देना है। सभी अपने प्रति ईमानदार बनना शुरू कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। इस दौरान समारोह में मौजूद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संबोधन सुना। कमिश्नर ने कहा कि झांसी मंडल स्तर पर जीआईसी में मंगलवार से प्रशिक्षण होगा। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि छात्रों को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल के साथ ऑफ लाइन कक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसका लाभ लेकर भविष्य में जिम्मेदारी बनाए रखनी होगी। नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थी अपने सपनों को निश्चित रूप से साकार कर सकते हैं। योजना के तहत विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही मंडल स्तर पर छात्रों को पाठ्यक्रम और प्रश्न बैंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस और एसडीएम कालपी जयेंद्र कुमार, एसडीएम मोंठ अतुल कुमार, बीडीओ गुरसराय श्याम प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा संजय यादव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संध्या रानी, उपनिदेशक समाज कल्याण एसएन त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, डीडीआर मंशाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह, कालेज प्राचार्य पीके मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें