झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में उत्तर मध्य रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके बच्चों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-40 मेंस सिंगल्स में भरत मीना और कृष्णा परिहार ने जीत दर्ज की। अंडर 40 मेंस डबल्स में प्रवीण कुमार और सुरेंद्र सिंह की जोड़ी ने जीत हासिल की। वहीं अभिषेक जगदारी और प्रमोद वर्मा की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में तीसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मैचों में अंडर-40 मैन सिंगल्स वर्ग में भरत मीणा ने सुजय यादव को शिकस्त दी। अंडर-40 मेंस डबल्स में अभिषेक जगदारी और प्रमोद वर्मा की जोड़ी ने सुजय यादव और सचिन जैन की जोड़ी को पराजित किया। प्रवीण कुमार और सुरेंद्र सिंह की जोड़ी ने कृष्णा परिहार और भरत मीना की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मेंस डबल्स का फाइनल मुकाबला राजेश कुमार गुप्ता और मधुसूदन सिन्हा की जोड़ी तथा मनीष श्रृंगीऋषि और शैलेंद्र सिंह गौर की जोड़ी के बीच खेला गया। जिसमें राजेश कुमार गुप्ता और मधुसूदन सिन्हा की जोड़ी ने मुकाबला अपने नाम किया। 40 वर्ष से अधिक मेंस सिंगल्स मुकाबले में राजेश कुमार गुप्ता ने मधुसूदन सिन्हा को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के निर्णायकों में मुख्य रूप से रिजवान मंसूरी, प्रदीप पाठक, अभिनेंद्र यादव एवं भरत मीणा रहे। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, टूर्नामेंट सचिव नीरज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद, कोषाध्यक्ष संजीव परिहार, बिलियर्ड सचिव संतोष कुमार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध यादव, दीपक अहिरवार, नीरज वर्मा, बृजेंद्र यादव, बॉक्सिंग सचिव जितेंद्र कुमार रायकवार, तेज सिंह मीणा, अभिषेक जगदारी, विक्रांत दुबे आदि मौजूद रहे।