आशा आर्ट द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में युवा चित्रकारों ने गजब की चित्रकारी कैनवा
अभिप्रेरणा ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता
झांसी। आशा आर्ट की तरफ से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अभिप्रेरणा अव्वल रहीं।
प्रतियोगिता में शामिल 15 छात्र-छात्राआें ने हिस्सा लेकर एक से बढ़कर एक चित्र उकेरे। उसके बाद उसमें रंग भर कर अपने चित्र में जान डाली। प्रतिभागियों ने सीनरी, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण से संबंधित चित्र बनाए। निर्णायक मंडल में शामिल प्रवीण सिंह राजा व नीरज चित्रकार ने अभिप्रेरणा को प्रथम, सृष्टि सैनी को द्वितीय तथा प्रांजल शर्मा को तृतीय स्थान के लिए चुना। इस मौके पर पिंकी राय, शिवानी साहू, संध्या, दिशा, जैनब, नेहा मौजूद रहीं।