फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच बस्ती में अफीम की खेती के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट

विज्ञापन
अफीम की खेती के बाद पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। - फोटो : ????
विज्ञापन
आबादी के बीच बस्ती में अफीम की खेती के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत लहरगिर्द स्थित आबादी के बीच खेत में जांच दौरान 15 हजार से अधिक अफीम के पौधे मिलने के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। जांच दौरान शहर के कई खेत भी खंगाले गए। अब पुलिस की नजर देहात क्षेत्रों में भी है। देहात क्षेत्रों में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
बीते बुधवार को सीपरी बाजार पुलिस ने अफीम की खेती की सूचना पर लहरगिर्द स्थित संतोष सिंह राजपूत के खेत में छापा मारा था। पुलिस टीम ने दो दिन की जांच के बाद खेत से 15 हजार 430 पौधे बरामद किए थेे। पुलिस ने संतोष सिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। लहरगिर्द में अफीम की खेती मिलने के बाद खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। तीन दिन में अपने स्तर से जांच कर कई खेत खंगाले गए। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में पुलिस को जांच करने के लिए कहा गया है। पुलिस टीमें भी अपने स्तर से जांच में जुट गई हैं। शहर में खेती का यह पहला मामला पकड़ में आया है। इस घटना मेें शामिल आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस टीमें आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले को गंभीरता से लिया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में गोपनीय जांच कराई जा रही है। अवैध काम में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसकी विशेष निगरानी की जा रही है। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें