फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत के लिए दो नर्सिंग होम चयनित

Fri, 05 Oct 2018 01:51 AM IST
amarujala
विज्ञापन
hospital, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य’ योजना में गरीबों को निशुल्क चिकित्सीय सुविधा देने के लिए सरकारी अस्पतालों के अलावा दो प्राइवेट नर्सिंग होम का चयन किया गया है। यहां पर गरीब परिवार के सदस्य पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार करा सकेंगे। इनमें झांसी आर्थोपेडिक सेंटर और चिरंजीव हॉस्पिटल शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में योजना की समीक्षा करते हुए विधायक रवि शर्मा ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह विश्व की सबसे बड़ी योजना है। देश के विकास में स्वस्थ जनसंख्या का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर और बबीना को योजना में शामिल किया गया है। प्राइवेट नर्सिंग होम से भी आवेदन मांगे गए थे। आठ नर्सिंग होम के आवेदन आए, जिनकी जांच की गई। इसमें से झांसी आर्थोपेडिक सेंटर और चिरंजीव हॉस्पिटल चयनित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो पात्र हैं, वह www.mera.pmjay.gov.in पर अपना नाम देख सकते हैं। जनसेवा केंद्र पर भी अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ, डॉ. आरएस वर्मा, डॉ. एनके जैन, डॉ. नरेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें