फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय में कदम-कदम पर मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिलाधिकारी ने ग्राम दुलारा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं। गुणवत्ता निम्न पाए जाने पर भोजन की आपूर्ति करने वाली संस्था को काली सूची में डालने के निर्देश दिए गए। जबकि, विद्यालय की रसोई में व्यावसायिक की जगह रसोई गैस सिलेंडर मिलने पर एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम शिवसहाय अवस्थी को विद्यालय भवन की हालत भी जर्जर मिली। 2011 में बनी बिल्डिंग जगह-जगह टूटी पाई गई। टाइल्स भी चटक रहे थे। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को विद्यालय की आवश्यक मरम्मत व रंगाई - पुताई करने के निर्देश दिए। स्कूल के बरामदे में गुटखा की पीक व गंदगी पाई गई। बीडीओ को सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 480 छात्रों के सापेक्ष 354 छात्रांकन मिला। रिक्त स्थानों पर भरने के लिए पुन: परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान डीएम ने बच्चों का बौद्धिक स्तर भी जांचा। उन्होंने कहा कि बौद्धिक स्तर के आधार पर बच्चों की चार अलग - अलग श्रेणी बनाई जाएं। इसके अनुसार ही उन्हें शिक्षा दी जाए। प्रधानाचार्य प्रियंका दीक्षित को दो - तीन दिन के भीतर बच्चों को यूनिफार्म, जूते, चादर व बैग वितरित करने को कहा। निर्देश दिए कि सभी कार्यों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाए जाएं। निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला में विद्युत तार लटके मिले, स्टोर अव्यवस्थित पाया गया, शौचालयों के दरवाजे व नलों की टोंटियां टूटी हुईं पाईं गईं। शौचालयों में गंदगी भी मिली। इस अव्यवस्था पर फटकार लगाते हुए डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को आड़े हाथों लेते हुए प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण के निर्देश दिए। बाद में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुल्तानपुरा का भी निरीक्षण किया। शिथिल पर्यवेक्षण पर बीईओ संतोष वर्मा को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें