फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही खोदे गड्ढे में गिरी शिवसेनाः शिवराज

विज्ञापन
शिवराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश।
विज्ञापन
अपने ही खोदे गड्ढे में गिरी शिवसेना: शिवराज
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया था, परंतु शिवसेना ने धोखा देने का काम किया। एक कहावत है कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वो खुद उसमें गिर जाता है। शिवसेना के साथ ठीक यही हुआ है। यह बात उन्होंने शनिवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर भोपाल जाते समय पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

शिवराज ने कहा कि महाराष्ट्र में तीन दलों की खिचड़ी सरकार बनाने की कोशिश की जा रही थी। यह सरकार राज्य को बेहतर शासन नहीं दे पाती। महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए वहां देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार बनी है। फडनवीस ने पहले भी मुख्यमंत्री रहते हुए बेहतर काम किया और आगे भी करेंगे। हमने एक अच्छे उद्देश्य के साथ जनता के विकास के लिए पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें