फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की बहू अभी जिंदा है ससुर जी...आप ने तो कागजों में मार ही डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को नगर आयुक्त के कक्ष में एक चालीस वर्षीय महिला आंखों में आंसू और हाथों में अर्जी लेकर दाखिल हुई। महिला का आरोप था कि पति की मृत्यु के बाद ससुर ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर मेरा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है। गुहार लगाते ही महिला बुरी तरह से रो पड़ी। रोते-रोते बोल रही थी कि मैं जिंदा हूं लेकिन ससुरालियों ने तो जीते जी कागजों में चिता ही जला दी।
विज्ञापन

मेंहदी बाग निवासी विधवा महिला पिंकी शर्मा ने शिकायती पत्र में बताया कि पति ए क्लास के कांट्रेक्टर थे। वर्ष 2019 में तालबेहट के पास सड़क दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। पति की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि ससुर ने पति की संपत्ति को समेटने का काम शुरू कर दिया था। जब इस बात की जानकारी हुई तो सुसरालीजनों ने घर से भगा दिया। वह अपनी नौ साल की बेटी को लेकर दर-दर भटकती रही। बाद में मामा ने संरक्षण दिया। कुछ दिन बाद मालूम हुआ कि ससुर ने फर्जी तरीके से मेरा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है। जिसके आधार पर पति की संपत्ति को अपने नाम करना शुरू कर दिया है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। नगर अयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया की प्राथमिकता के आधार पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें