त्तर प्रदेश के अवध इलाके में आ रही तेज आंधी ने दशहरी आम के दामों में एक ाएक गिरावट ला दी है। बुधवार को महानगर में दशहरी आम फुटकर में 30 रुपये किलो बिका, जबकि मंगलवार को 40 से 50 रुपये प्रति किलो ग्राम बिक रहा था। आम के भाव उतरने और फल के अधिकांश फुटकर व्यापारियों द्वारा उसे बेचने के कारण केला की ओर उनका रुझान कम हो जाने से केला के दाम भी गिर गए हैं। है।
इन दिनों आम का सीजन ख्ल रहा है। फल मंडी में जहां देखो आम ही आम नजर आ रहे हैं। रोज 70 टन आम लखनऊ के पांच सौ गांवों से तथा 10 टन आम दक्षिण भारत के राज्यों से झांसी आ रहा है। आम की खपत भी खूब हो रही है।
फल मंडी के थोक व्यापारी आजाद खान के मुताबिक अवध मेें इन दिनों गर्मी पड़ रही है। आम डाल पर ही पक रहे है। तेज आंधी के कारण यह गिर कर खराब न हो जाएं, इसलिए आम के किसान इन्हें बाजार में सप्लाई कर रहे है। पिछले कई दिनों से लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में आंधी आने से आम को भारी क्षति हुई है।
उनके अनुसार वर्तमान में दशहरी, चौसा, लंगड़ा, फजली और दक्षिण भारत से बादामी, तोतापरी व नीलम आम आ रहा है। आम सस्ता होने से बिक्री बढ़ गई है, इसका असर केला के दामों पर पड़ा और केला के दाम गिर गए हैं। 140 केला क ी क्रेट पांच दिन पहले थोक में 250 रुपये बिक्री में थी, जो अब 140 रुपये में बिक रही है। हालांकि, फुटकर में केला 20 रुपये में एक दर्जन बिक रहा है।