फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब तक नहीं हुआ 67 फीसदी विद्यार्थियों का आधार सत्यापन

Mon, 19 Jun 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- यू-डायस पोर्टल पर स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों का डाटा किया जा रहा अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीड करवाया जा रहा है। लेकिन मंडल के अब तक 33 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही आधार कार्ड यू-डायस पोर्टल पर सत्यापित हो सका है। जबकि 67 फीसदी विद्यार्थियों का आधार सत्यापन स्कूलों ने कराया ही नहीं है।
यू-डायस पोर्टल पर सरकारी, निजी, मदरसे सभी विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड के साथ डाटा अपलोड कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से लगातार विद्यालयों को विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। लेकिन निजी स्कूल के यू-डायस पर डाटा अपलोड के मामले में आनाकानी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक मंडल के 33 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही आधार कार्ड अब तक सत्यापित हुआ है। बता दें मंडल के स्कूलों में कुल 943383 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, इनमें से अब तक सिर्फ 318734 का ही आधार सत्यापित हो पाया है। मंडल के कुल 153715 विद्यार्थियों का आधार अपलोड ही नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में 377265 विद्यार्थियों में से 111459 का ही आधार सत्यापन हुआ है। जालौन में पंजीकृत 277265 विद्यार्थियों में से 80849 और ललितपुर में पंजीकृत 288853 विद्यार्थियों में से 126426 का ही आधार कार्ड सत्यापित हुआ है। एडी बेसिक अरुण कुमार शुक्ल के मुताबिक स्कूल के प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द यू-डायस पर डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को नोटिस तक जारी किए गए हैं। कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें