फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब नैक ग्रेडिंग सुधारने में जुटा बीयू

Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने अब नैक ग्रेडिंग में सुधार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मॉक विजिट के लिए आई टीम के सुझाव पर कार्य किया जा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जुलाई-अगस्त में नैक की टीम अवलोकन के लिए आने वाली है। 4-5 जून को मॉक विजिट के लिए तीन सदस्यीय समिति आई थी। टीम ने विवि में सुधार के कई सारे निर्देश दिए थे। टीम को प्रयोगशालाओं की स्थिति खराब मिली थी। केमिकल भी काफी पुराने मिले थे। हर विभाग में शिक्षक बोर्ड, मेधावी छात्र बोर्ड, प्रयोगशालाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा बीयू की मीडिया लैब और इंक्यूबेशन सेंटर का अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा था। बता दें कि बीयू प्रशासन अब नैक के लिए विवि को तैयार करने में जुट गया है। प्रशासनिक विभाग में पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। वहीं विभागों की रंगाई-पुताई कराई जा रही है।कुलपति मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी दो बार और मॉक विजिट करवाएंगे। ताकि बीयू को सही ढंग से नैक के मुताबिक तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें