झांसी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यू-ट्यूबर को लेकर घंटों विवाद चला। यू-ट्यूबर पर स्टेशन के स्टॉल संचालकों सहित तमाम लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर झूठी व फर्जी शिकायतें करने का आरोप लगाया। स्टाॅलकर्मी युवक को पकड़कर आरपीएफ थाने ले गए। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट का अपराध न होने के कारण कार्रवाई से इंकार कर जीआरपी थाने भेज दिया।
आक्रोशित स्टॉलकर्मियों को देख आरपीएफ युवक को सुरक्षा में लेकर जीआरपी थाने पहुंच गई। जहां युवक के परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। जीआरपी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तहरीर न मिलने पर कार्रवाई नहीं की गई।