फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चेन्नई में नौकरी करने वाले युवक ने किशोरी का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चेन्नई में रहने वाले युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। उसे लेकर झांसी लाया। यहां रेलवे स्टेशन पर शक होने पर जीआरपी ने रोक लिया। युवक तो भाग निकला लेकिन किशोरी को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। वहीं, अपहरण के आरोपी के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रखी है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर महराजगंज जिले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का वहां के 20 वर्षीय शिवा ने अपहरण कर लिया था। शिवा चेन्नई में रहकर नौकरी करता है। वह दो दिन पहले किशोरी को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था तभी झांसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस की उस पर नजर पड़ गई। किशोरी को जीआरपी ने बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। यहां काउंसिलिंग की गई। किशोरी ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां घरों में काम करती है। वह युवक से शादी करना चाहती है। लेकिन बाल कल्याण समिति ने पाया कि किशोरी की उम्र कम होने के कारण कानूनी रूप से ऐसा संभव नहीं है। लिहाजा समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सदस्य परवीन खान, दीप्ति सक्सेना, हरिकृष्ण सक्सेना व कोमल सिंह ने उसे समझाया और परिजन के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें