फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उपभोक्ता बनकर दलाली करने वाला युवक गिरफ्तार, विद्युत वितरण खंड प्रथम का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। विद्युत विभाग में दलाली कर रहे युवक को अधिशासी अभियंता ने बड़ी गड़बड़ी की आशंका के चलते गिरफ्तार करा दिया। युवक उपभोक्ता बनकर पहुंचा था, जिसका वह कार्य करा रहा था, उसे इसकी जानकारी ही नहीं थी। मामला संदिग्ध होने पर जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आया। अधिशासी अभियंता ने पुलिस को कार्यालय बुलाया और युवक को उसके हवाले कर दिया।

पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर सरकार सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी के लिए विभाग से नेट मीटर लगवाकर कनेक्शन स्वीकृत कराना होता है। यह कार्य कराने के लिए विभाग में दलाल सक्रिय हैं। उपभोक्ता भी झंझट से बचने के लिए दलालों का सहारा ले रहे हैं। बुधवार दोपहर 3 बजे सक्षम नाम के युवक ने अधिशासी अभियंता से मिलकर मीटर लगाने के लिए जरीना बेगम के नाम की फाइल प्रस्तुत की। अधिशासी अभियंता ने युवक से उसके बारे में जानकारी की। युवक ने पहले तो स्वयं को जरीना के परिवार का सदस्य बताया, लेकिन जब अधिशासी अभियंता ने उसके हाथ में काफी फाइलें होने के बारे में पूछा तो वह खुद को वेंडर बताने लगा।
विज्ञापन




मामला संदिग्ध लगने पर अधिशासी अभियंता ने फाइल में दर्ज उपभोक्ता जरीना बेगम से बात कराने को कहा तो वह हड़बड़ा गया और आनाकानी करने लगा। दबाव डालने पर उसने किसी और से बात करा दी। अधिशासी अभियंता ने फाइल में दर्ज नंबर पर फोन मिलाया तो उसने इस मामले से अनभिज्ञता जताई। अधिशासी अभियंता ने तत्काल पुलिस को बुलाया और युवक को सुपुर्द कर दिया।




I-पीएम सूर्यघर योजना में नेट मीटर स्वीकृत कराने के लिए युवक कई फाइलें लेकर आया था। जांच की गई तो वह फर्जी निकला। गड़बड़ी की आशंका के चलते उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उपभोक्ता किसी भी कार्य के लिए कार्यालय आकर उनसे सीधे मिल सकते हैं।
I
I-बृजेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता
I
I

I
Iविद्युत वितरण खंड, प्रथम झांसी।I

फाइल पास कराने के नाम पर चल रहा खेल
- पीएम सूर्यघर योजना में चल रहे दलाली के खेल में दफ्तर के कर्मियों की भी मिलीभगत है। उक्त युवक लंबे समय से कार्यालय में दलाली के कार्य में लिप्त था और उसका यहां आना-जाना था। नवागत अधिशासी अभियंता बृजेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष जब वह फाइल स्वीकृत कराने पहुंचा तो उन्होंने इस पर अंकुश लगाने के मकसद से युवक को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन

.........

युवक के पिता को किया फोन, बोले - मेरा बेटा तो स्कूल गया
-गड़बड़ी में लिप्त सक्षम के पिता को जब अधिशासी अभियंता ने फोन मिलाया तो उन्होंने अपने पुत्र के स्कूल जाने की बात बताई। कहा कि वह पढ़ाई करता है और नियमित स्कूल जाता है। लेकिन, जब अधिशासी अभियंता ने उनके पुत्र की करतूत बताई तो वह चकित रह गए। युवक के पिता कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा चुकी थी।

.......

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें