फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Murder: घर से रहस्मय तरीके से लापता 12 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, भूसे में दबाया शव

Thu, 08 Jun 2023 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी से सनसनीखेज खबर सामने आई है। झांसी में नाबालिग बच्चे की हत्या कर शव भूसे में दबा दिया। बच्चा बुधवार की शाम को घर से रहस्मय तरीके से लापता हो गया था। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में लापता 12 वर्षीय किशोर की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव भूसे के अंदर पॉलिथीन के नीचे दबा हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी पवन (12) पुत्र विजय बुधवार की शाम करीब 6 बजे घर से रहस्मय तरीके से लापता हो गया था। जिसकी परिजनों सहित गांव के लोग अलग-अलग दिशाओं में खोजबीन में जुटे हुए थे। रात भर पवन की खोजबीन की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। 

गुरुवार को परिजन और गांव के लोगों ने एकबार फिर खोजना शुरू किया। गांव के कुछ लोग घर के पास ही बने भूसे वाले घर में पहुंचे। उन्होंने यहां पर भूसे के अंदर खोजना शुरू किया। अभी लोगों ने कुछ गहराई तक ही खोजबीन की थी कि भूसे के अंदर एक पॉलीथिन मिली। जब उसे हटाया तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


क्योंकि पॉलीथिन के नीचे रात भर से लापता पवन की लाश पड़ी थी। भूसे में पवन की लाश मिलने की सूचना मिलने पर गांव के भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पवन की लाश को बाहर निकाला तो उसके हाथ व पैर में चोट के निशान थे तो गले में रस्सी से गला घोंटने के निशान बने थे। 
 
Trending Videos

जिसे देखकर अनुमान लगाया गया कि पवन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भूसे के अंदर दबा दिया गया था। इधर 12 वर्षीय किशोर की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 

 
विज्ञापन

सूचना पर फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। मृतक छह बहिनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें