फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क पर खड़े युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जाम लगा होने पर गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़े हुए युवक को ट्रक ने रौंदा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

एरच निवासी दीपक कुमार (32) मीट की दुकान चलाता था। मंगलवार को दुकान बंद थी। इस पर दीपक अपने दोस्त जमील के साथ बकरी बेचने उरई गया था। दोनों पिकअप गाड़ी में सवार थे। एट थाना क्षेत्र के सोमई-गिरधान के बीच जाम लगा हुआ था। इस पर जमील ने पिकअप रोक दी। दीपक पिकअप से उतरकर नीचे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने दीपक को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के दोस्त अंकित कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना जमील ने दी थी और वही दीपक को आनन-फानन झांसी मेडिकल कॉलेज ले आया था। यहां बुधवार की सुबह दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका 10 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। दोनों बच्चे पढ़ते हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें