फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में साकार होने लगा औद्योगिक विकास का सपना...14 परियोजनाएं हुईं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जिले के औद्योगिक विकास का सपना अब साकार होने लगा है। निवेश के प्रस्ताव धरातल पर अपना आकार लेने लगे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 14 प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं, जिनमें 800 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसके अलावा अगले माह छह और प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने जा रहा है।
दस महीने पहले हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद से अब तक झांसी में निवेश के लिए 321 निवेशक आगे आ चुके हैं। इनमें से 310 ने एमओयू भी साइन कर दिया है। ये निवेशक यहां दो लाख दस हजार चार सौ चौरासी करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 14 निवेशकों ने अपने प्रस्तावों को मूर्त रूप दे दिया है। इन्होंने यहां सेनेटरी पैड बनाने व आधुनिक मशीनों से सोने-चांदी के आभूषण तैयार करने की इकाई स्थापित की है। इसके अलावा चार टाउनशिप भी विकसित की जा रही हैं, जिनका काम तेजी से जारी है। इसके अलावा एक डिग्री कालेज का भवन बनकर तैयार हो गया है। साथ ही बालू बनाने की फैक्टरी भी शुरू की गई है। वोट क्लब भी शुरू की जा चुकी है। जनवरी माह में छह अन्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

000000
शिलान्यास के लिए 107 उद्यमियों ने दी सहमति
शिलान्यास कर अपनी यूनिट की स्थापना का काम शुरू करने के लिए 107 उद्यमी अब तक अपनी सहमति दे चुके हैं। यह सभी उद्यमी एक ही दिन में अपना काम शुरू करेंगे। उद्यमी मित्र दिनेश सिंह ने बताया कि अन्य निवेशकों से भी चर्चा जारी है। शासन की ओर से बृहद स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, उसी दिन यह उद्यमी अपनी यूनिट की स्थापना का काम शुरू करेंगे। जल्द इसकी तारीख तय हो जाएगी।
विज्ञापन

000000

क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लेकर प्रदेश सरकार का रुख गंभीर है। शासन की मंशा के अनुरूप उद्यमियों को यहां बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके चलते लगातार उद्यमी झांसी की ओर बढ़ रहे हैं और अपना प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी

यह भी जानिए...
-
- झांसी में निवेश 321 प्रस्ताव आए।
- 310 उद्यमियों ने सरकार के साथ किया एमओयू।
- दो लाख दस हजार चार सौ चौरासी करोड़ का होगा निवेश।
यह प्रोजेक्ट हुए शुरू...
-
- सेनेटरी पैड बनाने की शुरू हुई इकाई।
- अत्याधुनिक मशीनों से बनने लगे सोने-चांदी के आभूषण।
- चार निजी आवासीय परियोजनाएं विकसित करने का काम हुआ शुरू।
- दो डिग्री कॉलेज के भवन बनकर हुए तैयार।
- बालू बनाने की फैक्टरी हुई शुरू।
- बेतवा नदी में वोट क्लब की हो चुकी है शुरुआत।
- गढ़मऊ झील के पास बना डेस्टिनेशन प्वाइंट।
- रानीपुर में स्थापित हुईं कपड़ा बनाने की दो इकाई।
- एक होटल की हुई शुरुआत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें