फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक के पास खड़े युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के चंदेरा के जेवर गांव निवासी परम कुशवाहा (42) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। वह अपनी बाइक के पास खड़ा था, तभी हादसा हो गया। राहगीरों ने करीब दस किलोमीटर दूर से चालक को पकड़ा। उधर, नाजुक हाल में परम को झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जेवर गांव निवासी परम खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव में भंडारा था। भंडारे में शामिल होकर वह घर लौट रहा था। सड़क पर वह बाइक खड़ी करके उसके पास खड़ा था। तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें