फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अपनी शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- अज्ञात वाहन ने मारी युवक की बाइक में टक्कर



- घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

:::



संवाद न्यूज एजेंसी

गरौठा। अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस उसे उपचार के लिए गरौठा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।



टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कर्री ग्राम निवासी रामकुमार श्रीवास का 20 वर्षीय पुत्र मानवेंद्र अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारी में देकर बाइक से गरौठा की ओर वापस आ रहा था। इसी दौरान गरौठा थाना क्षेत्र के नई बस्ती दुरखुरू गांव के पास शाम लगभग छह बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि मानवेंद्र की 20 जनवरी को महोबा जिले के ग्राम बरदा में बरात जानी थी। मानवेंद्र घर में भाइयों में बड़ा था। वह ही अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारी में वितरित कर रहा था। उसकी मौत से माता-पिता, भाई, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें