फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर लाश को पानी में फेंका

विज्ञापन
A young man murder after that throw dead body in water - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी/टहरौली। बृहस्पतिवार सुबह थाना टहरौली क्षेत्र में स्थित किले के बाहर बने चौपड़ा में बोरे के अंदर युवक की तलाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और गले पर रस्सी बंधी थी। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर हत्यारों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

थाना टहरौली स्थित किले के बाहर बने चौपड़ा में ग्रामीण नहा रहे थे। इसी बीच खून से लथपथ हालत में एक बोरा पड़ा देख घबरा गए। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा नेे पहुंचकर जानकारी लेकर बोरे को कब्जे में खोलकर देखा तो युवक की लाश मिली। बोरे से युवक की लाश निकाल ग्रामीणों से शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान इलाके में रहने वाले राजेेश उर्फ राजू (45) के रूप में की गई। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। साथ ही रस्सी भी बंधी हुई थी। इससे साफ है कि सिर पर गहरी वस्तु से हमला करने के बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या करने के बाद बोरे में लाश रखकर पानी में फेंका गया। खबर मिलते ही मृतक के भाई कमलेश ने बताया कि राजेेश उसका भाई था। बचपन से ही अपने मामा के साथ बमनुवां गांव में रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। लॉकडाउन के बाद से ही वह टहरौली आकर अपनी मां के साथ रहने लगा। बताया गया है कि दो दिन पहले वह घर से निकला था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी लाश मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें