फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चार बच्चों की मां के साथ रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुधवार दोपहर आईटीआई सिद्धेश्वर नगर निवासी युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वह पिछले कुछ महीनों से चार बच्चों की मां के साथ रहने लगा था। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




आईटीआई के सिद्धेश्वर नगर निवासी मुकेश रायकवार (41) पुत्र भोलेनाथ प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि उसने शादी नहीं की थी। कुछ महीने पहले उसका पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम संबंध हो गया। महिला के चार बच्चे हैं। महिला भी पति को छोड़कर बच्चों को लेकर मुकेश के साथ रहने लगी। इधर कुछ दिनों से दोनों में विवाद होने लगा था। परिजनों ने बताया मुकेश शराब के नशे में विवाद करता था। बुधवार को महिला स्टेशन गई थी। उसी दौरान मुकेश ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने शव लटका देख महिला को सूचना दी। रोते-बिलखते महिला भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें