फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नई टाउनशिप के लिए प्रस्तावित भूमि की हो रही खरीद-फरोख्त

Mon, 03 Aug 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर-कानपुर हाईवे से सटे इलाकों में आवास विकास परिषद की ओर से 1044 एकड़ में नई टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए चार गांवों में प्रस्तावित भूमि पर खरीद-फरोख्त की जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही आवास विकास परिषद ने उप निबंधक (ग्रामीण) को बैनामे पर रोक लगाने के लिए चिट्ठी लिख दी है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने योजना संख्या चार के लिए टांकोरी, मुस्तरा, पिछोर और कोछाभांवर में नई टाउनशिप प्रस्तावित की है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना 17 मई 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों की सुनवाई नियोजन समिति कर चुकी है। दूसरी तरफ, कई काश्तकार इस नई टाउनशिप के लिए जमीन देने को तैयार नहीं हैं। जिला से लेकर शासन स्तर तक के अधिकारियों से मिलकर यहां नई टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, अब तक इस पर कोई निर्णय शासन स्तर से नहीं हुआ है।
इसी बीच, आवास विकास परिषद के अधिकारियों के पास सूचना पहुंची कि प्रस्तावित टाउनशिप के लिए निर्धारित भूमि की खरीद-फरोख्त हो रही है। ऐसे में आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता उमा नाथ शुक्ला ने उपनिबंधक (ग्रामीण) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह प्रकाश में आया है कि योजना संख्या चार के लिए प्रस्तावित क्षेत्र में बैनामा का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में निर्धारित आराजी संख्याओं पर बिना देरी रजिस्ट्री पर रोक लगाएं।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के बाद की रजिस्ट्री करें निरस्त
अधिशासी अभियंता ने अपने पत्र में रजिस्ट्री निरस्त करने की कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद जितने भी बैनामे हुए हैं, उन्हें निरस्त किया जाए।

भूखंड, फ्लैट से लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तक प्रस्तावित
नई टाउनशिप में आवास विकास परिषद भूखंड, आवास से लेकर फ्लैट तक विकसित करेगा। यहां पर पार्क से लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स भी प्रस्तावित है। आवास विकास जो टाउनशिप विकसित करता है, उसकी कई खासियत भी होती हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें