फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। शुक्रवार को ग्राम फतेहपुर स्टेट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव फतेहपुर स्टेट के राजकुमार बंशकार के घर की बिजली नहीं आ रही थी। सूचना पर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी गांव पहुंचे। उन्होंने बिजली जोड़ने के लिए राजकुमार से तार मांगा। राजकुमार ने तार छत से उछालकर विद्युत कर्मचारी को देना चाहा, लेकिन तार हाईटेंशन लाइन टकरा गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से राजकुमार के शरीर में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। वह अचेत होकर वहीं गिर गया। परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत अवर अभियंता मोमराज राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को संविदा कर्मचारी विद्युत तार जोड़ने गए थे। मांगने पर जल्दबाजी में राजकुमार ने तार उछाल दिया। तार हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, उसे समय बिजली चालू थी, जिससे राजकुमार करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें